रास्तें के विवाद में चले लाठी डंडे में चार पर मुकदमा दर्ज
चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर भभियार निवासी माला गुप्ता पत्नी मोहन गुप्ता ने चौबेपुर पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि गाँव निवासी राजेश गुप्ता संदीप गुप्ता, धीरज गुप्ता, मातबर गुप्ता, से रास्ते का विरोध चल रहा था।
अचानक उपरोक्त चारों आरोपियों ने रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे हाथ मे लाठी डंडा लेकर अपशब्द कहते हुये जान से मारनें की धमकी दी। और हमे मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच-पढ़ताल में जुट गयी है।




