थाना कैण्ट पुलिस ने दुराचार के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-0502/23 धारा 323/376/506 भा0द0वि0 व 3/5 (1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व 67 आई0टी0 एक्ट थाना कैण्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अरमान कुरैशी पुत्र बाबू कुरैशी निवासी एस- 8/25 पक्की बाजार कचहरी थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 02.11.2023 को समय करीब 11.55 बजे शास्त्रीघाट थाना कैण्ट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- दिनांक 02.11.2023 को आवेदिका की तहरीर पर अभियुक्त द्वारा खुद को हिन्दू बताते हुए प्यार का झांसा देने व मना करने पर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने, मारपीट कर धमकी देने तथा अभियुक्त द्वारा बनाई गई खुद की वीडियो को वायरल कर देने के संबध में थाना कैण्ट में मु0अ0स0-0502/23 धारा 323/376/506 भा0द0वि0 व 3/5 (1) उ०प्र० विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व 67 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है।

विवरण पछताछ-अभियुक्त पूछताछ करने पर बताया कि मेरा पीड़िता / वादिनी से संबंध था, मैंने हिन्दू बनकर इससे दोस्ती किया था, इसके बाद जब इसको मालूम हुआ कि मैं मुस्लिम हूं तो यह मुझसे दूर भागने लगी तो मैने इसका वीडियो वायरल कर दिया व धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाब बनाया इसी बात पर गुस्सा होकर मैने पूजा शर्मा को मारा पीटा भी था। मैंने अपना नाम बदलकर अंकित गुप्ता बताकर सम्बन्ध बनाये थे।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय,उ0नि0 गौरव कुमार सिंह,हे0का0 बृजबिहारी ओझा,का0 सचिन मिश्रा थाना कैण्ट कमिश्नरेट 5. का0 अंकित मिश्रा,का0 प्रेमशंकर पटेल थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग