
बाढ़ से घिरे पिपरी गांँव का मुख्य मार्ग संपर्क से कटा राहगीर हुये परेशान
चौबेपुर (वाराणसी) पिपरी गांँव और आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ ने गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी है। पिपरी गांँव, जो नाद और गोमती नदियों के बीच स्थित है बाढ़ की वजह से मुख्य मार्ग से कट गया है और स्थानीय समस्यायें बढ़ रही हैं। बाढ़ की वजह से गांँव की फसलें जलमग्न हो गयी हैं। और संपर्क मार्ग के कटने से दैनिक जीवन में आनें जानें में काफी कठिनाइयांँ उत्पन्न हो रही हैं साथ ही पशुओं के लिये चारा की कमी भी हो रही है।
वहीं केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा है। आज दोपहर 12 से 2 बजे के बीच जलस्तर 6 सेंटी मीटर बढ़कर 70.31 मीटर तक पहुँच गया है, जो चेतावनी बिन्दु 70.26 मीटर को पार कर खतरा बिन्दु 71.26 मीटर की ओर बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुये, बाढ़ का खतरा और भी बढ़ सकता है।