आयुष्मान आरोग्य केन्द्र की बदहाली से मरीजों की फजीहत

आयुष्मान आरोग्य केन्द्र की बदहाली से मरीजों की फजीहत

चौबेपुर (चिरईगांँव) विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पियरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनवाया गया आयुष्मान आरोग्य केन्द्र आज तक अधूरा है। इसमें जन सुविधाओं अभाव एवं घोर गन्दगी भरी है जिसके चलते मरीजों को बाहर ही बैठना पड़ता है। दरवाजे एवं खिड़कियां टुट कर लटक रहे हैं। इसमें शीशा भी नहीं लगा है, उल्लेखनीय है स्वास्थ्य विभाग की ओर से छः लाख रुपए की लागत से आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का निर्माण कराया गया और वहां सीएचओ की भी तैनाती की गई। लेकिन कक्ष में पानी, बिजली, और शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।

उक्त केन्द्र पर तैनात महिला सीएचओ डा रुमा प्रजापति ने बताया कि अक्सर स्वास्थ्य उपकेन्द्र में बैठना पड़ता है लेकिन वहां डिलीवरी आने पर बाहर पेड़ के नीचे बैठ कर मरीज देखना पड़ता है उन्होंने कहा कि पीने के पानी व प्रसाधन हेतु स्वास्थ्य उपकेन्द्र ही सहारा है। ग्राम प्रधान गीतांजलि सिंह एवं पूर्व सूबेदार शत्रुघ्न सिंह मिन्टू ने बताया कि इस बाबत सीएमओ डॉ संदीप चौधरी से मिल कर आयुष्मान आरोग्य केंद्र के निर्माण में की गई धांधली की जांच करा कर पुनः निर्माण कार्य कराने की सिफारिश की गई। उन्होंने कहा कि ठेकेदार बिना काम किए पूरा कराये पैसा लेकर भाग गया इसपर सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जबकि पीएचसी प्रभारी डा अमित सिंह ने बताया कि पियरी का जन आरोग्य केन्द्र अभी विभाग को हैण्डओवर ही नहीं किया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन