एयरटेल डिजिटल टीवी की नए प्लान में ग्राहकों को मिलेगा अमेज़न प्राइम का लाभ।

एयरटेल डिजिटल टीवी की नए प्लान में ग्राहकों को मिलेगा अमेज़न प्राइम का लाभ।

 

वाराणसी :– एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपने नए अल्टीमेट और अमेज़न प्राइम लाइट प्लान के तहत लाइव टीवी और प्राइम लाइट की सुविधा प्रदान करने के लिए अमेज़न प्राइम के साथ साझेदारी की है। इस प्लान के ग्राहक लीनियर टीवी चैनलों का आनंद लेने के अलावा,एचडी क्वालिटी में दो डिवाइसों पर प्राइम वीडियो प्लेटफार्म पर बेजोड़ मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं | प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन में अन्य प्राइम लाभ भी शामिल हैं जैसे अमेज़न पर 10 लाख से अधिक उत्पादों पर मुफ़्त अनलिमिटेड उसी दिन डिलीवरी सुविधा और 40 लाख से अधिक उत्पादों पर अगले दिन डिलीवरी सुविधा,सेल इवेंट और लाइटनिंग डील्स तक जल्दी पहुंच और अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अमेज़न डॉट इन (Amazon.in ) पर खरीदारी पर पांच फीसदी कैशबैक की सुविधाएं शामिल हैं |

 

भारती एयरटेल के एयरटेल डिजिटल टीवी के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा ने कहा मोबाइल मनोरंजन की बढ़ती मांग ने हमें अपने टीवी ऑफर का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया है जिससे ग्राहकों को कभी भी कहीं भी पहुंच मिल सके | अमेज़न प्राइम के साथ हमारी साझेदारी हमारे कंटेंट लाइनअप को बढ़ाती है जो हमारी होम एंटरटेनमेंट सेवाओं की विविधतापूर्ण रेंज को पूरक बनाती है | हम ग्राहकों को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं जिसमें हिंदी कंटेंट के लिए 521 रुपये तक की शुरुआती कीमत शामिल है हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक इस आकर्षक सौदे का अधिकतम लाभ उठाएंगे |

 

प्राइम वीडियो,इंडिया की निदेशक और एसवीओडी बिजनेस प्रमुख शिलांगी मुखर्जी ने कहा प्राइम वीडियो में हम अपने वितरण को मजबूत करने और अपनी पसंदीदा फिल्मों और सीरीज को और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के तरीकों पर लगातार विचार कर रहे हैं | एयरटेल डिजिटल टीवी के साथ साझेदारी प्राइम वीडियो की सम्पूर्ण सामग्री तक पहुंच को और भी सहज बनाती है जबकि अन्य खरीदारी और प्राइम के अन्य शॉपिंग और शिपिंग सुविधा प्रदान करता है जैसे लाखों उत्पादों के लिए असीमित मुफ़्त ‘उसी दिन/अगले दिन’ डिलीवरी, विशेष सौदों तक जल्दी पहुंच तथा अन्य बहुत सारी सुविधाएं शामिल हैं | इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में ग्राहकों के लिए प्रीमियम मनोरंजन को और भी अधिक सुलभ बनाना है |

 

इस ऑफर के साथ, एयरटेल का लक्ष्य 350 से अधिक टीवी चैनलों तक असीमित पहुंच के साथ-साथ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध ओवर-द- टॉप (ओटीटी) सामग्री के साथ घरेलू मनोरंजन को बेहतर बनाना है ताकि उपभोक्ताओं की लगातार बदलती मनोरंजन आवश्यकताओं के लिए एक समग्र समाधान प्रदान किया जा सके |

 

सब्सक्राइबर प्राइम वीडियो की फिल्मों और सीरीज की संपूर्ण सामग्री तक निर्बाध पहुंच के साथ एक सहज स्ट्रीमिंग अनुभव का आनंद ले सकते हैं जिसमें मिर्जापुर, पंचायत,द फैमिली मैन,धूता, इंस्पेक्टर ऋषि जैसी बेहद लोकप्रिय ओरिजिनल सीरीज, ब्लॉकबस्टर फिल्में टाइगर 3, कंतारा,माजा मा, बवाल, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और कई अन्य के साथ-साथ फॉलआउट,सिटाडेल, द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर,द बॉयज जैसी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज और फिल्में शामिल हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात