श्री शीतला माता मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 1अक्टूबर को मनाया जाएगा शीतला माता का 57वां श्रृंगार महोत्सव

श्री शीतला माता मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 1अक्टूबर को मनाया जाएगा शीतला माता का 57वां श्रृंगार महोत्सव।

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह )

 

वाराणसी :- श्री शीतला माता मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भाॅती इस वर्ष भी मंदिर के संरक्षक स्व० डाॅ गोविंद प्रसाद यादव के स्मृति मे बड़ा गणेश स्थित “लोहटिया” मे अति प्राचीन शीतला माता के 57वां श्रृंगार महोत्सव के अन्तर्गत विख्यात रसमंजरी कार्यक्रम लोकगीत ( बिरहा) का आयोजन 1 अक्टूबर मंगलवार को रात्रि 9 बजे से होगा | मंदिर समिति के संयोजक मुन्नूलाल लाल विश्वकर्मा एवं मंत्री प्रकाश यादव एवं उपमंत्री व सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा (विश्वकर्मा) ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि 1 अक्टूबर दिन मंगलवार को सायंकाल 5 बजे से माता शीतला का मनमोहक पुष्प से भव्य श्रंगार के पश्चात वैदिक रिती से हवन-पूजन आरती के साथ स्तुति आदि के साथ धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रसाद वितरण होगा एवं रात्रि 9 बजे से मंदिर प्रांगण के समीप नरसिंह चौतरा पर विख्यात रसमंजरी कार्यक्रम के अन्तर्गत लोकगीत ( बिरहा ) का आयोजन प्रारंभ होगा जो रात्रि अनवरत चलता रहेगा |

 

रसमंजरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथी विनोद यादव (अध्यक्ष गोवर्धन पूजा समिती) एवं विशिष्ट अतिथी सुजीत यादव “लक्कड़”(जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी) एवं कामेश्वर दिक्षित एडवोकेट “किशन दिक्षित” (पूर्व प्रत्याशी, महंत महामृत्युंजय मंदिर )के करकमलो द्वारा दीप प्रज्जवलन से प्रारंभ होगा जिसके अन्तर्गत प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव (उ.प्र.) एवं रजनी गंधा (बिहार प्रदेश ) मध्य विराट बिरहा दंगल होगा |

 

पत्रकार वार्ता मे प्रमुख रूप से संरक्षक मोहन लाल यादव, बच्चन लाल यादव, डाॅ संतोष यादव, छोटे लाल विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, मुकेश जायसवाल, दिलीप खरवार सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा