नए वक्फ बिल से वक्फ माफियाओं में खलबली – फैज खान।

नए वक्फ बिल से वक्फ माफियाओं में खलबली – फैज खान।

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- इस्लामिक दृष्टिकोण से वक्फ एक अत्यंत पवित्र प्रक्रिया है कोई व्यक्ति अल्लाह की राह में अपनी संपत्ति वक्फ अर्थात समर्पित करता है जिससे जनता का कल्याण हो | अस्पताल,विद्यालय ,अनाथ आश्रम,मदरसा ,मस्जिद ,कब्रिस्तान का निर्माण हो सके परंतु वक्फमाफिया वक्फ की संपत्ति को कब्जा करके अपने निजी प्रयोग में ला रहे हैं भारत सरकार द्वारा लाया गया नया वक्फ बिल वक्फ संपत्तियों के सदुपयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा | उक्त बातें छोटा लालपुर स्थित गीता उत्सव वाटिका में आयोजित वक्त बोर्ड की नागरिक समीक्षा विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता मोहम्मद फैज खान ने कही,मोहम्मद फैज खान ने आगे कहा कि नए बिल में दो महिलाओं को शामिल करना एवं दो अन्य धर्म के लोगों को शामिल करना स्वागत योग्य है |

 

अतीत में राजपूत पटेल ,त्यागी चौहान राणा जैसे समुदायों ने अपनी संपत्तियाँ वक्फ की है वक्फ बोर्ड में इनके शामिल होने से वक्फ बोर्ड को लाभ ही होगा आज भी वक्त की अनेक ऐसी संपत्तियों हैं जो मुख्य बाजार में हैं परंतु उनका किराया बहुत काम आ रहा है | समय-समय पर खबर आती रहती है की वक्फ के पदाधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं वक्फ के मामलों की सुनवाई के लिए वादी को ट्रिब्यूनल के अनेक चक्कर लगाने पड़ते हैं | वर्तमान वक्फ बिल 2024 से सभी विसंगतियां दूर होगी वक्त संपत्ति का सही किराया मिलेगा वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शितायुक्त हो जाएगा |

 

स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी ही सुनवाई कर मामले का निस्तारण करेगा समस्त वक्त संपत्तियों का पंजीकरण हो जाने से इसका सही- सही आकलन संभव है | मुख्य अतिथि प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड चर्चा में तब आया जब उसने तमिलनाडु के त्रिचनापल्ली के 1500 आबादी वाले तथा महाराष्ट्र के सोलापुर में 800 आबादी वाले एक-एक गांव को ही वक्फ की संपत्ति घोषित कर वहां के निवासियों को गांव खाली करने की नोटिस दे दिया उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास दुनिया के 45 देश के क्षेत्रफल से ज्यादा जमीन है | अपने अध्यक्ष के उद्बोधन में तिलक राज कपूर ने कहा कि भारत सरकार नए बल द्वारा वक्फ बोर्ड की असीमित शक्तियों को नियंत्रित करना चाहती है |

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेवती रमण शर्मा,रितेश श्रीवास्तव सुरेंद्र पटेल, हेमंत गुप्ता,महेश्वर सिंह, नंदलाल यादव,उमेश चंद्र राय, जनार्दन पांडेय,सर्वजीत शाही, संदीप प्रताप ,विपिन सिंह,संदीप श्रीवास्तव आदि लोगों ने भी विचार रखा | कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजय सिंह गौतम अतिथि परिचय रेवती रमन शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन रितेश श्रीवास्तव ने दिया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित