नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी से मिला

संघर्ष समिति के आन्दोलन को काग्रेस कमेटी का पूर्ण समर्थन अजय राय 

वाराणसी रामनगर नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति के संचालन समिति के सदस्यों का एक मंडल आज प्रातः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री अजय राय जी उनके निवास स्थान पर मिलकर नगर पालिका बहाल करो की मांग को लेकर एक पत्रक देकर वार्ता किया।

माननीय श्री अजय राय जी ने संघर्ष समिति के सदस्यों की बातों को सुनने के बाद कहा कि निश्चित रूप से रामनगर के नागरिकों के साथ प्रदेश सरकार ने नगर पालिका को नगर निगम में मिलाकर नगर की गरीब जनता के साथ घोर अन्याय किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता नगर निगम महानगर की व्यवस्था में पूरी तरह से फेल है वह रामनगर का क्या विकास करेगा आपने संघर्ष समिति के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा गांधीवादी तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन का पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्ण समर्थन करती है और हर तरह से संघर्ष समिति को सहयोग देती रहेगी ।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे जी ने कहा कि नगर की जनता के हित में नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन सर्वथा उचित है महानगर कांग्रेस कमेटी इस आंदोलन को भरपूर समर्थन देती है और जब भी आवश्यकता पड़ेगी महानगर कांग्रेस कमेटी रामनगर की जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और संघर्ष में भी मजबूत भागीदारी रहेगी ।

नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह ने कहा कि नगर पालिका की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा यदि मुझे जान भी देनी पड़े मैं अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटूंगा प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह सहसंयोजक शमशाद खान विपिन सिंह सुजीत सिंह इश्तियाक अहमद जितेंद्र यादव संगीता पटेल इस्लाम अंसारी यासीन राईन विनय मौर्य श्याम कुमार विश्वकर्मा धर्मराज भटु रोहित सोनकर हाफिज शरीफ रवि प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह