
मुनारी व्यापार मंडल का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया
वाराणसी व्यापार मंडल के तत्त्वाधान में मुनारी व्यापार मंडल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के प्रमुख व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा एवं विशिष्ठ अतिथि ज़िला अध्यक्ष व्यापार मंडल एन पी जायसवाल नन्हें रहे।
अजीत सिंह बग्गा ने कहा की जो व्यापारी का सम्मान करेगा वही देश में राज करेगा व्यापारी कर दाता है, बिना व्यापारी के कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता है, इसीलिए व्यापारी की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है। नन्हें जायसवाल ने कहा की व्यापारी देश चलाता है, टैक्स देता है। जिससे सरकार का राजस्व चलता है, व्यापारी देश की रीढ़ है, कार्यक्रम में स्वर्णकार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने अध्यक्षता किया।
बैठक में रमेश निरंकारी, कबिंद्र जायसवाल, जिंतेद्र सेठ, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अशीष शर्मा, धरमवीर गुप्ता, राजीव सेठ, कृष्णा विश्वकर्मा, विशाल सेठ, पवन गुप्ता, बबलू सेठ, प्रिया अग्रवाल, महेंद्र सिंह, संतलाल गुप्ता, रामप्रवेश जायसवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।