भोला साव की याद मे लगा मेला. मेलार्थियों ने लिया मेले का आनन्द

झूला, चरखी के साथ बच्चों ने लिया जुमपिंग का मजा,बिरहां ने मचाया धमाल

जंसा /सेवापुरी विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगूपुर स्थित भोला की मड़ई पर भोला साव की याद में पृत पक्ष के अवसर पर विशाल मेला लगा। मेले मे क्षेत्र के खरगूपुर, बसवरिया, कामापुर, बरनी, पचवार, सोनबरसा, हाथी बाजार के साथ दर्जनों गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। सर्वप्रथम क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भोला साव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके जीवनी पर भी प्रकाश डाला।

क्षत्रिय लोगों ने कहा कि भोला साव एक मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ हमेशा जंग लड़ा और लोगों से आह्वान किया कि बुराई का रास्ता छोड़कर सच्चाई की राह पर चलने का संकल्प ले। इस मेले के आयोजन में चरखी, झूला, जंपिंग के साथ बच्चों ने तमाम खेलों का आनंद भी उठाया। लोगों ने बिरहा का भी जमकर आनंद उठाया।

पृत पक्ष के अवसर पर भोला साव के मड़ई का यह मेला काफी प्रसिद्ध हो चुका है, एक तरफ जहां लोग पूर्वाहन में अपने पितरो को तर्पण कर उन्हें याद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ भोला साव को लोग इस मेले के माध्यम से याद कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। मेले के आयोजन मे विरहा गायक संतोष विश्वकर्मा व महिला गायक कलाकार सुमन राजभर के विच विरहा मुकबला चलता रहा इस दौरान पुरुष व महिला लोकगीत कलाकार के साथ महजूद रहे इस अवसर पर छोटे लाल,छेदी लाल,तारा शंकर,भरत लाल, अशोक अग्रहरि, रमेश, दिनेश, प्रमोद, मनोज, आशीष, शुभम, विवेक, अलोक, अवनीश, जितेन्द्र अग्रहरि, सहित उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह