ट्रेन हादसे में पत्नी और बच्चे की मौत, पति और बेटा गंभीर रूप से घायल

ट्रेन हादसे में पत्नी और बच्चे की मौत, पति और बेटा गंभीर रूप से घायल

वाराणसी के बीरापट्टी स्टेशन के पास रविवार रात हुए ट्रेन हादसे में एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रात 8:44 बजे उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार मरुधर एक्सप्रेस स्टेशन को पार कर रही थी। अचानक चार लोग रेलवे ट्रैक पर दिखाई दिए, जिन्हें देख ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन दुर्घटना को टाल नहीं सका।

घटना की जानकारी लोको पायलट और गार्ड ने वाराणसी कैंट स्टेशन को मेमो के माध्यम से दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

दुर्घटना में महिला और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले दीनदयाल अस्पताल और फिर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति ने अपना नाम टीटू, निवासी नहिया थाना चोलापुर बताया, जबकि घायल बच्चे का नाम शुभम बताया है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटना। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद की।दुर्घटना के चलते काफी देर तक डिटेन की गई मरुधर एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा