थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गये आधार कार्ड व 3000/- रु. नकद के साथ अभियुक्तगण गिरफ्तार

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी / लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित / फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त चरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं- 452/23 धारा 457/380 भा0द0वि० का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्त 1. धर्मेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ छोटू पुत्र श्याम नरायण विश्वकर्मा नि0 सा020 / 105 पंचकोशी पैगम्बरपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी 2. सूरज कुमार भारती पुत्र भैया लाल भारती नि० लेदूपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को आज दिनांक 14.11.2023 को समय करीब 08.50 पंचक्रोशी रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी गये 3000/- रुपये नगद व एक अदद आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-दिनांक 13-11-2023 को वादी श्री सुभाष यादव निवासी रूप्पनपुर नटुई थाना सारनाथ वाराणसी ने दिनाक 11/12- 11-2023 की रात को घर का ताला तोड़कर पैंट में रखा पर्स जिसमें 5000/- रु. नकद व आधार कार्ड चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया,

जिसके आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 452/2023 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. एजाज अहमद द्वारा सम्पादित की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग रूप्पनपुर नटुई से एक घर मे ताला तोड़कर चोरी किये थे जिसमें एक पर्स से 5000 रुपये नगद व आधार कार्ड बरामद हुआ था। जिससे हम दोनो लोग आपस मे पच्चीस पचीस सौ रुपया बॉट लिए थे। यह उसी चोरी का पैसा है। बाकी पैसे हम लोग दीवाली में खर्च कर दिये है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 एजाज अहमद,उ0नि0 अतुल अंजान,हे0का0 दिलीप कुमार यादव,उ0नि0 ईशचन्द यादव,हे0का0 अनिल कुमार,हे0का0 हरि प्रकाश यादव,का0 अजय कुमार प्रजापति थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी