किशोरियों व महिलाओं के लिये स्वावलम्बन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

किशोरियों व महिलाओं के लिये स्वावलम्बन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा किशोरियों और महिलाओं के स्वावलंबन के लिये आयोजित 120 दिन के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच रविवार को भंदहाँ कला (कैथी) स्थित केंद्र में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 15 किशोरियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

इस अवसर पर शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि महिलाओं और किशोरियों का विभिन्न विधाओं में पारंगत होना आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों का और विस्तार होना चाहिए। संवेदना और कार्यक्रम के उद्देश्य को साझा करते हुए संचालिका सरोज सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और समाज में स्त्री-पुरुष समानता को प्रोत्साहित करेगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौबे ने कहा कि इस तरह के स्वावलम्बन कार्यक्रमों से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्रम में मुस्कान, रीना श्रीवास्तव, आंचल, रम्भा सिंह आदि ने अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन ज्योति सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निक्की राजभर ने दिया।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह, महेश पाण्डेय, रूबी पांडेय, मीनाक्षी दुबे और प्रवीण पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा