अवादा फाउंडेशन ने किया खेल मैदान का शुभारंभ

अवादा फाउंडेशन ने किया खेल मैदान का शुभारंभ

 

(विवेक राय)

मर्जामुराद। अवादा फाउंडेशन ने आज नागेपुर में दीपावली बाल मेला और नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। उद्घाटन सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह और प्रधान मंत्री के प्रस्तावक रहे डॉ0 बैज नाथ पटेल एवम नागेपुर ग्राम प्रधान, मुकेश कुमार ने फीता काट कर किया।

अवादा फाउंडेशन ने गांव के युवाओं की खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिये इस खेल मैदान का निर्माण किया है। युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट पिच जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।मुख्य अतिथि अदिति सिंह ने कहा युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए अवादा फाउंडेशन ने एक अच्छा प्लेट फॉर्म तैयार किया है जिसमे बालक और बालिका अपनी खेल प्रतिभा निखारने का प्रयास करेंगी।

अवादा फाउंडेशन की डायरेक्टर ऋतु पटवारी ने कहा, “अवादा फाउंडेशन आदर्श ग्राम जयापुर और नागेपुर के सतत विकास के लिए पिछले कई वर्षों से विभिन्न शैक्षिक और महिला एवं जन कल्याण योजनाएं चला रही है। मेला हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं जो ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करती हैं। हम देश के अन्य भागों में भी दिवाली मेले का आयोजन करके लोगों में खुशियों का संचार कर रहे हैं। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल, गतिविधियाँ, मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित हुआ और अवादा नवीकरण सेंटर से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए गए बैग, पाउच और डिजाइनर कपड़ों के स्टाल, ड्राइंग और स्टेशनरी स्टाल तथा स्वादिष्ट चाट और फूड प्रदर्शनी लगाए गई थी जो लोगो को लुभाया।इस बाल मेला में बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी खूब मस्ती की और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। मेले में लगे स्टालों पर बच्चों ने खूब खरीदारी की और स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया।

संस्था द्वारा आदर्श ग्रामों में कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर्स में निःशुल्क कोचिंग सेंटर, निःशुल्क कंप्यूटर एवं कोडिंग सेंटर, निःशुल्क एडवांस्ड सिलाई सेंटर, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ जैसे क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती मैच, एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ और वर्कशॉप्स भी आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीतीश कुमार, सी पी0 सिंह, विवेक, विनोद, दिनेश सिंह, संदेश कुमार, राहुल पांडेय, ग्राम प्रधान मुकेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा