गणित-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावी हुए पुरस्कृत

गणित-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावी हुए पुरस्कृत

 

(विवेक राय)

मिर्जामुराद। मेंहदीगंज गांव स्थित शिव शक्ति शिक्षण संस्थान परिसर में रविवार को बाबा न्यू सक्सेज कोचिंग क्लासेज व सीताराम हास्पिटल (मिर्जामुराद) के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय गणित-विज्ञान व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा तीन से इंटर तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी अजय पटेल, गौतम बुद्ध सिंह, वैभव वर्मा, यथार्थ, शाश्वत, आर्यन, अंशिका, ओम, अंकिता, आयुष, सुजीत, अनन्या, वैभव समेत अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल व साइकिल, प्रेस मशीन, कुर्सी, स्टडी लैंप, थर्मस, घड़ी, जनरल नालेज बुक आदि देकर पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के विभिन्न स्कूल के 400 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सीताराम हास्पिटल के प्रबंधक डा.शैलेन्द्र चतुर्वेदी (अनिल) व विशिष्ट अतिथि डा.आसिफ रेहान उपस्थित रहे।संचालन कोचिंग संचालक व आयोजक मो.आफताब व धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद ने किया।

इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त फौजी प्रदीप सिंह, तहसील बार एसो.के पूर्व महामंत्री नंदकिशोर पटेल, अखिलेश यादव, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह ‘पिन्टू’, मो.सुल्तान, रहिशाबानो, अमरनाथ शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात