एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय कैडेट कोर दूसरे चरण का अभियान शुरू, मार्कण्डेय महादेव कैथी से कोलकाता तक नाव से जाएंगे कैडेट    

एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय कैडेट कोर दूसरे चरण का अभियान शुरू, मार्कण्डेय महादेव कैथी से कोलकाता तक नाव से जाएंगे कैडेट    

    

चौबेपुर – एनसीसी के कैडेट मंगलवार को दूसरे चरण मे कैथी के मार्कण्डेय महादेव घाट से रवाना होते हुए कोलकाता तक गंगा नदी में नाव से जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत 22 अक्टूबर को गंगा बैराज कानपुर के अटल घाट से की गई थी।

इस अभियान के तहत रास्ते में कैडेट जहां भी रुकेंगे वे उस क्षेत्र के युवाओं को देशप्रेम और वीरता के बारे में जागरूक करेंगे। इसके अलावा बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाकर देश के नाम संदेश भी देंगे।

कोमोडोर बी आर सिंह के अनुसार एनसीसी के महानिदेशक के तत्वावधान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने 76वें गणतंत्र दिवस से पहले कानपुर से कोलकाता तक एक विशेष नदी नौकायन अभियान शुरू किया गया था ।

“भारतीय नदियाँ – संस्कृतियों की जननी” विषय पर आधारित इस अभियान मे देश भर के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों के 528 नेवल विंग एनसीसी कैडेट एनसीसी की डीके व्हेलर नौकाओं में किए गए अभियान में भाग ले रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य हमारी महान सभ्यता को जन्म देने और पोषित करने में भारत की नदियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है, और नागरिकों को इन महत्वपूर्ण जीवन रेखाओं और महत्वपूर्ण जल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण और पुनर्जीवन की तत्काल आवश्यकता के बारे में जागरूक करना है।

‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत कैडेट पवित्र गंगा नदी के किनारे कानपुर प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंची, जो बिहार में बक्सर और पटना से होते हुए पश्चिम बंगाल में फरक्का बैराज तक जाएंगे।

जैसे ही अभियान पटना में अपने आधे रास्ते पर पहुंचेगा, डीजी एनसीसी इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे और भाग लेने वाले कैडेटों के साथ बातचीत और उनके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेंगे।

इसके बाद यह शक्तिशाली अभियान हुगली के साथ-साथ 45 नौकायन दिनों में 1605 किलोमीटर की दूरी तय करके 25 दिसंबर 2024 को कोलकाता में मैन ओ’ वॉर जेट्टी पर संपन्न होगा कैथी सभी उच्च अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत