डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में अर्न वाइल यू लर्न योजना के साथ शुरू हुआ दीक्षारम्भ

महाविद्यालय गरीब एवं जरूरतमंदो की मदद के लिए देगा छात्रवृति – नागेश्वर सिंह।

 

छात्रों ने नियुक्ति पत्र पाने की खुशी में देव-दीपावली के पूर्व संध्या पर किये दीपदान।

 

(संतोष कुमार सिँह)

वाराणसी :- देव-दीपावली की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सोयेपुर लालपुर स्थित डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ पढ़ाई के साथ कमाई योजना का भी शुभारम्भ हुआ |

महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर के विवेक गौतम,प्रखर अग्रवाल,सगुन सिंह,उत्कर्ष पाण्डेय,बीसीए तृतीय सेमेस्टर की निधि यादव,बीए तृतीय सेमेस्टर की वैष्णवी पाण्डेय,रिशु सिंह एवं वैष्णवी पटेल सहित 8 को महाविद्यालय में तकनीकी सहायक पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश के समय गरीब एवं जरूरतमंद छात्र छात्राओं की मदद के लिए 1000 रूपये छात्रवृति प्रदान करने की घोषणा की | प्रशासक संजीव सिंह ने महाविद्यालय में एनएसएस की इकाई भी शुरू करने की भी घोषणा की |

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नियुक्ति पत्र मिलने की खुशियाँ देव-दीपावली की पूर्व संध्या पर हाथ में काशी की सांस्कृतिक परिदृश्य को प्रदर्शित करते हुए दीये जलाकर दीपदान किया | डॉ नैंसी श्रीवास्तव के निर्देशन में गीत नृत्य गज़ल एवं रानी लक्ष्मीबाई नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन की सीख दी | संचालन डॉ गौरव तिवारी धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरविन्द चौबे ने दिया |

 

इस अवसर पर डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्रा,डॉ डीवी सिँह,डॉ ज्योति सिंह,डॉ विवेकानंद चौबे,डॉ संदीप राय,रवि वर्मा,धीरज सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    एचजी स्कूल डुबकियां में हुआ प्रेरणादायी संवाद, विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर कौटिल्य ने किया मार्गदर्शन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में…

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन, 200 छात्र-छात्राओं ने क्विज, चित्रकला और वाद-विवाद में लिया हिस्सा     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन