शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बच्चों का अधिकार हो-वल्लभाचार्य पाण्डेय

शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बच्चों का अधिकार हो-वल्लभाचार्य पाण्डेय

 

चौबेपुर (वाराणसी) सामाजिक आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित भंदहाँ कला (कैथी) स्थित अध्ययन केंद्र पर बाल दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

क्षेत्र के कैथी, भंदहाकला, ढाखा, राजवारी, चक्रपान पुर आदि गाँवों से 200 से अधिक बच्चे शामिल हुये।कार्यक्रम का शुभारंम्भ देश के प्रथम प्रधान मंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ ।

इसके बाद बच्चों के त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, समूह में सहभागिता और आपसी समन्वय बढानें के उद्देश्य से विभिन्न खेल गतिविधियाँ कराई गयी। बच्चों ने गीत, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, साथ ही दिए गये विषय पर त्वरित चित्र बना कर अपनी प्रतिभा दिखाई ।

इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय जी नें कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरुरी है इसे बाल अधिकारों में शामिल किये जाने की आवश्यकता है और यह सुनिश्चित किया जाय कि समस्त सरकारी स्कूलों में खेल के पर्याप्त संसाधन, अवसर एवं प्रशिक्षण बच्चो को मिले।देव एक्सेल फाउन्डेशन के अध्यक्ष विनय सिंह के सौजन्य से सभी बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री और पेय प्रदान किये गये ।

बाल दिवस आयोजन में गीता पाण्डेय, सरोज सिंह, दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, बृजेश कुमार, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, विनय सिंह, साधना पाण्डेय आदि का मुख्य रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में बाल संसद का गठन, छात्राओं ने ली नेतृत्व की शपथ

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनाव, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न मंत्री पदों पर छात्राओं का चयन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोलापुर में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक…

    सनबीम स्कूल, बाबतपुर में स्टूडेंट काउंसिल का गठन, छात्र नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारियां

    शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पदाधिकारियों का चयन, अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना के साथ दायित्व निभाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सनबीम स्कूल, बाबतपुर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम