जन्म जयंती पर महाविद्यालय में वृद्ध महिला व पुरुषों में 700 कंम्बल वितरण

(अन्य कालेजो की 43 बच्चियों में प्रमाण पत्र के साथ वितरण किया गया छात्रवृत्ति)

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। क्षेत्र के गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को शौरभ सिंह के जन्म जयंती पर शौरभ सिंह छात्रवृत्ति योजना एवं कम्बल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर वाराणसी एवं केंद्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री शालिनी यादव व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने सौरभ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर के सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मुख्य अतिथि ने आयोजन में उपस्थित छात्राओं एवं वृद्ध महिला एवं पुरुषों को सम्बोधित करते हुए बोले की शौरभ एक होनहार छात्र था और बचपन से ही सामाजिक कार्यो में रुचि लेता था उसका बचपन से ही सपना था कि समाज में ग्रामीण पृष्ठ भूमि में लड़कियों के लिए भी शिक्षा की उचित व्यवस्था हो इसी उद्देश्य हेतु शौरभ ने इस महाविद्यालय की स्थापना का संकल्प लिया था शौरभ का संपूर्ण जीवन सामाजिक कार्यो के लिए ही समर्पित था जब वो इस दुनिया में नही है तो हम सब उनके संकल्प को पूरा कर रहे है। क्षेत्र की जो भी बच्चियां शिक्षा से वंचित रह रही है उनको महाविद्यालय परिवार निःशुल्क शिक्षा दे रही है।

मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि शालिनी यादव और संघ के सह विभाग प्रमुख सुरेन्द्र जी का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया।इस दौरान उपस्थिति 700 वृद्ध महिला एवं पुरुषों में कम्बल एवं लंच पैकेट वितरण किया गया।वही मुख्य अतिथि द्वारा 43 कालेजो से आई छात्राओं में शौरभ सिंह छात्रवृत्ति के तहत प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति वितरण किया गया।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, गौरव उपाध्याय, डॉ. रीना गुप्ता, स्नेहा मिश्रा, मुकेश यादव, मनीषा पाल, अनिता देवी, प्रीति देवी, फौजिया बानो, श्वेता देवी, रामजी यादव, राजेश सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा समेत समस्त प्रवक्तागण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    दीपोत्सव के साथ मनाया ‘सेवा संकल्प’ दिवस, प्रधानमंत्री से मिल चुके पांच बच्चों को किया गया सम्मानित     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा