ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, सिरिस्ती, जाल्हूपुर में चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर हुआ खेलों का आयोजन

ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, सिरिस्ती, जाल्हूपुर में चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर हुआ खेलों का आयोजन

 

चौबेपुर (वाराणसी) सब नेताओं से प्यारे तुम, बच्चों को सबसे प्यारे तुम। कितनें ही तूफान आ गये, लेकिन कभी नहीं हारे तुम। हम भारत के भाल बनेंगे, वीर जवाहरलाल बनेंगे…की धुन पर बच्चों ने देश के पहले प्रधानमंत्री को नमन किया। पं० जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल सिरिस्ती के प्रांगण में विद्यालय के उपनिदेशक सिदार्थ गौतम सिंह, सह-निदेशिका दिशा सिंह, प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह, व शिक्षकगणों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित के बाद दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर विभिन्न कला व देश की संस्कृति , विभिन्नता में पं० जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान पर चित्र बनाकर अपनी प्रस्तुतियांँ दी । कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बड़े बच्चों ने कविता, नाटक, अभिनय की प्रस्तुति से विशेष रूप से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की सह-निदेशिका दिशा सिंह ने बच्चों को मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। मेडल पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह ने अपनें विचार व्यक्त करते हुये कहा कि “राष्ट्र को सर्वोपरि बनानें में हम सभी देशवासियों को महापुरुषों के आदर्श मार्ग को अपनाना चाहिये ।

इस दौरान प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह ने अपने विचार रखते हुये कहा कि “हम सभी को चाहिए कि बच्चों को खेल और अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करें ताकि उनकी प्रतिभायें, उभर कर सामने आये जिससे बच्चों के अन्दर मानसिक और शारीरिक विकास पूर्णरूप से हो सके”। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् के साथ सम्पन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    दीपोत्सव के साथ मनाया ‘सेवा संकल्प’ दिवस, प्रधानमंत्री से मिल चुके पांच बच्चों को किया गया सम्मानित     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में हुआ वृहद पौधारोपण, आम व पुष्पदार पौधों को ट्री गार्ड लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। शिक्षक दिवस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान