बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में तीन दिवसीय 76वें वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ उद्घाटन

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में तीन दिवसीय 76वें वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ उद्घाटन

 

वाराणसी। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव में तीन दिवसीय 76वें वार्षिक खेलकूद समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक, वाराणसी शहर दक्षिणी के कर-कमलों द्वारा किया गया। प्रहलादघाट शाखा की प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय तथा डोमरी की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी मुख्य अतिथि का विद्यालय के मुख्य गेट पर पुष्प गुच्छ देकर तथा विद्यालय की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वन्दना से किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी, आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, पूर्व कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया, विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय तथा दोनों विद्यालय की प्रधानाचार्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्राओं ने मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुकुल पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि को बैज अलंकरण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

तदोपरांत मुख्य अतिथि ने मशाल जलाते हुए छात्र, छात्राओं को शपथ दिलाकर खेलकूद कार्यक्रम के शुरुआत की विधिवत् घोषणा की। मुकुल पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया। प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने आये हुए सभी अतिथियों तथा अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएँ, शिक्षक–शिक्षिकाएं अतिथि तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    दीपोत्सव के साथ मनाया ‘सेवा संकल्प’ दिवस, प्रधानमंत्री से मिल चुके पांच बच्चों को किया गया सम्मानित     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा