बनारस में पकड़ाया महिला चोरों का गिरोह, डोमरी कथा स्थल पर चुरा रही थीं श्रद्धालुओं की चेन, 10 लाख के गहने बरामद

बनारस में पकड़ाया महिला चोरों का गिरोह, डोमरी कथा स्थल पर चुरा रही थीं श्रद्धालुओं की चेन, 10 लाख के गहने बरामद

 

 

वाराणसी। डोमरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में महिलाओं की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले महिला चोरों का गिरोह रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़ी गई 15 महिलाओं के पास से सोने की 11 चेन और मंगलसूत्र बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार इन गहनों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पुलिस उनसे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

रामनगर डोमरी स्थित सतुआ बाबा गोशाला में शिव महापुराण कथा चल रही है। इसमें लाखों श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। महिला श्रोताओं ने पुलिस से शिकायत किया कि कथा सुनने के दौरान उनका सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब हो गया। इस पर पुलिस एक्टिव हो गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस महिला चोरों को चिह्नित करने में जुटी थी। इसी बीच एक महिला चोर को चेन चुराते लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

 

एसीपी कोतवाली डा. ईशान सोनी ने बताया कि पकड़ी गई महिला चोर से पूछताछ की गई तो उसने कथा स्थल पर सक्रिय महिला चोरों के गिरोह के बारे में बताया। इसके आधार पर 14 अन्य महिला चोरों को पकड़ा गया। उनके पास सोने की दो चेन और नौ मंगलसूत्र बरामद किए गए। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पुलिस महिला चोरों से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

जौनपुर के रेहारी पतरईयां की ज्योति, शांति, राजकुमारी व हीना, चंदौली के अलीनगर थाना के बड़या की मनीषा व काजल, गाजीपुर के सैदपुर भितरी की अनीता व रीना, जवनीपुर की रीमा व मनीता, महाराजगंज जिले के एकमा की ज्ञानमती व लक्ष्मी, गोरखपुर के जगतपुर की सुनीता, संतकबीरनगर के जगतपुर की सुनीता व अमरहा की अक्कू और बिहार के आरा बिहिया की दुर्गा आदि के रूप में हुई है। पुलिस उनकी पहचान की तफ्तीश कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा