कार और ऑटो की टक्कर के बाद विवाद, SHO को भीड़ ने पीटा

कार और ऑटो की टक्कर के बाद विवाद, SHO को भीड़ ने पीटा

 

वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब आठ बजे हरहुआ तिराहे पर एक कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने सादे कपड़ों में कार चला रहे थानाध्यक्ष राजातालाब, अजीत कुमार वर्मा को घेरकर उनकी पिटाई कर दी।

थानाध्यक्ष वर्मा अपने परिवार के साथ कार से बाबतपुर से वाराणसी की ओर जा रहे थे, जब उनकी कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो चालक देवी शंकर राय (55) घायल हो गए। हादसे के बाद थानाध्यक्ष वर्मा ने अपनी गाड़ी को किनारे कर ऑटो चालक की मदद करने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

 

इस घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, और बड़ागांव थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। घायल ऑटो चालक को पहले प्राथमिक उपचार के लिए हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, बाद में उसे पंडित दीनदयाल अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

ऑटो चालक के परिजनों ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है, जबकि थानाध्यक्ष वर्मा ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा