अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त थाना लंका एवं एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार

ट्रक में रखी प्लास्टिक की 17 बोरियों से कुल चार सौ किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बरामद।

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी, लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान थाना लंका पुलिस एवं एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा 26 नवम्बर 2024 को अभियुक्त महेश मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्रा निवासी धौरहरा थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 42 वर्ष को डाफी टोल प्लाजा के पास प्रयागराज की तरफ जाने वाले मार्ग की बांयी तरफ सर्विस लेन से हिरासत पुलिस में लिया गया |

अभियुक्त के कब्जे से प्लास्टिक की कुल 17 बोरियों से कुल 400 किलो अवैध गांजा (कीमत करीब 1 करोड़ रुपये) व एक ट्रक संख्या UP 70 GT 9837 बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लंका पर मु0अ0सं0- 0474/2024, धारा  8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

 

बताया गया की 26 नवंबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना लंका पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए डाफी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक के वाहन चालक से पूछताछ एवं निशांदेही के आधार पर प्लास्टिक की कुल 17 बोरियों में रखा 400 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया तथा चालक को कारण गिरफ्तारी बताते हुए मौके से हिरासत पुलिस लिया गया |

 

पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गये अभियुक्त महेश मिश्रा के द्वारा बताया गया कि मैं मूलतः धौरहरा जनपद प्रयागराज का निवासी हूँ मेरे पास छः सात ट्रके हैं मैं स्वयं गाड़ी भी चलाता हूँ और ट्रक भी चलवाता हूँ | आज मैं उड़ीसा से कच्चा लोहा लादकर अपने ट्रक में ले जा रहा था उड़ीसा के तस्करों से सम्पर्क कर गांजा एकत्रित कर लोहे की खेप के साथ छिपाकर 17 बोरियो में अवैध गांजा लगभग 4 क्विंटल पंजाब राज्य बेचने हेतु ले जा रहा था | पंजाब व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मेरे द्वारा गांजा की बिक्री किया जाता है जिससे मिलने वाले मुनाफे से मैं अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ तथा सम्पत्ति का सृजन करता हूँ मेरा एक साथी वर्तमान में तिहाड़ जेल में बन्द है |

 

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से धनन्जय मिश्र सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र थाना लंका, उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत चौकी प्रभारी रमना, उ0नि0 अमित कुमार तिवारी एसटीएफ, हे०का०आलोक पाण्डेय एसटीएफ, हे० का०अमित सिंह एसटीएफ, का0 स्वरूप पाण्डेय, एसटीएफ, कमाण्डो प्रहलाद एसटीएफ, मु0आ0 हिन्छ लाल, का0 प्रेमचन्द मौर्य, का0 रोशन कुमार, का0आशीष कुमार तिवारी, का0 कमल सिंह यादव सहित लंका थाना और एसटीएफ लखनऊ की पुलिस टीम शामिल थी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी