बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता CBSE और ICSE स्कूलों के बीच खेला गया।

बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता CBSE और ICSE स्कूलों के बीच खेला गया।

 

(रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय)

भदोही हाल ही में CBSE और ICSE स्कूलों के बीच बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, टीम भावना को प्रोत्साहित करना और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करना है।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री राम गोपाल सिंह चौहान (जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, ज्ञानपुर, भदोही) ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश मिश्रा, प्रिंसिपल, P.P.S ज्ञानपुर, रंजना मैम, आकाश यादव (Y.M. कॉन्वेंट स्कूल ज्ञानपुर) भी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर श्री अभिज्ञान मालवीय (उपजिला क्रीड़ाधिकारी, भदोही) ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया, जो इस प्रकार थीं:

  1. Y.M. कॉन्वेंट स्कूल ज्ञानपुर।
  2. ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड, भदोही।
  3. वुडवर्ड पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड, सिविल लाइन, भदोही।
  4. पार्वती पब्लिक स्कूल ज्ञानपुर

उद्घाटन मैच Y.M. कॉन्वेंट स्कूल ज्ञानपुर और ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड भदोही के बीच खेला गया।

फाइनल मैच ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल और वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें वुडवर्ड पब्लिक स्कूल ने 4-3 से जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंतेश मिश्रा, शिवम् राय, पंकज जी, आशीष जी और अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता का आयोजन ताड़केश्वर नाथ पाण्डेय जी (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में किया गया।

यह प्रतियोगिता बालिकाओं में खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा