एडीओ पंचायत मुन्नीलाल यादव को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

ब्लॉक सभागार में स्कूटी भेंट कर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय विकासखंड सभागार में गुरुवार को एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब एडीओ पंचायत मुन्नीलाल यादव को सेवानिवृत्त होने पर प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुश्री वर्षा बंग ने की।

 

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने श्री यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करते हुए विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जो हमेशा याद किया जाएगा।

 

सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत मुन्नीलाल यादव ने अपने वक्तव्य में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग ही उनके सफल कार्यकाल की आधारशिला रहा।

 

इस मौके पर लेखाकार रईस अहमद ने शायराना अंदाज में ग़ज़ल और शायरी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दे दिया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक के अधिकारियों और प्रधानों ने मिलकर श्री यादव को एक स्कूटी भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम का संचालन सफाईकर्मी ब्लॉक संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने किया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, जिलाध्यक्ष राम अवध राम, एडीओ मड़ियाहूं प्रदीप कुमार, एडीओ रामपुर, रामनगर, करंजाकला, आइएसबी के एडीओ दीप कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी आज़ाद यादव, धनुषधारी यादव, अमित सिंह, अमित यादव, सुरेश तिवारी, योगेंद्र सिंह, संतोष यादव, प्रदीप यादव, मनोज यादव, रितेश चौहान, एसबीएम सुजीत गुप्ता, अशोक बिंद, सुरेंद्र बिंद, बीएमएम विकास दुबे, अभिषेक मौर्य, सुनील दुबे, चंद्रेश कुमार, लवकुश, मंजेश, दिलीप सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रधान उपस्थित रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास