मेडविन हॉस्पिटल ने अधिष्ठात्री स्वर्गीय डॉक्टर अंजना गुप्ता की पुण्य स्मृति में मल्टी स्पेशियलिटी ओपीडी की हुई शुरुआत

मेडविन सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल काशी की जनता की सेवा के लिए हमेशा लगी रहती है इसका उदाहरण कोरोना काल का समय है जहाँ अस्पताल में सेवाएं उपलब्ध थी – डॉ.दयाशंकर मिश्र ||

 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- स्वर्गीय डॉक्टर अंजना गुप्ता सह अधिष्ठात्री मेडविन हॉस्पिटल की पुण्य स्मृति में पूर्वांचल के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों संग लंबे समय से चली आ रही मरीजों की जरूरत और मांग के अनुसार हवन पूजन कर मल्टी स्पेशियलिटी ओपीडी का शुभारंभ किया गया | मैडविन हॉस्पिटल विगत कई दशकों से पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिमी बिहार के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र रहा है इस अवसर पर उद्घाटन आयुष राज्य मंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के कर कमलों से संपन्न हुआ |

 

इस अवसर पर पधारे राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा मैं मेडविन हॉस्पिटल परिवार को व्यक्तिगत और पारिवारिक तौर पर दशकों से जनता हूं, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञा स्वर्गीय डॉ. अंजना गुप्ता बहन के समान थी और मरीजों की सेवा के लिए पूर्ण समर्पित थी उनका असमय जाना हमारी काशी की अपूरणीय क्षति है | मेडविन हॉस्पिटल पवित्र काशी की हृदय स्थली में चारों ओर से दिव्य देव विग्रहों से घिरा हुआ एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है जो दो दशकों से भी ज्यादा समय से अपनी उच्चस्तरीय सेवाओं की लिए जाना जाता रहा है | वैश्विक महामारी कोरोना काल में प्रदेश में अग्रणी होकर अपने सेवाएं डॉ अंजना गुप्ता सह अधिष्ठात्री हॉस्पिटल द्वारा संग प्रदान की | आशा ही नहीं प्रार्थना करता हूं कि हॉस्पिटल सेवा का पर्याय सिद्ध होता रहे और हॉस्पिटल में सेवाएं देने वाले शहर के जाने माने समस्त चिकित्सकों को भी हृदय से बधाई देता हुँ |

 

पूर्वांचल के जाने माने गहन चिकित विशेषज्ञ डॉ.मनमोहन श्याम के नेतृत्व में मेडविन हॉस्पिटल ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक अनुभवी टीम के साथ मरीजों को नई और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का वादा किया है |

 

नई सेवाओं की प्रमुख विशेषताएं –

(1)- मानसिक रोग (Psychiatry)- अनुभवी न्यूरो सायकैट्रिस्ट द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान |

(2)- जनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जरी (General & Laparoscopic Surgery) जटिल सर्जरी में दक्षता |

(3)- क्रिटिकल केयर (Critical Care) जीवनरक्षक सेवाएं,आईसीयू और वेंटिलेटर सपोर्ट |

(4)- किडनी व मूत्र रोग (Urology & Nephrology) किडनी और मूत्र से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान |

(5)- हड्डी रोग (Orthopedics) हड्डी और जोड़ से संबंधित सर्जरी व उपचार |

(6)- मेडिसिन (General Medicine) डायबिटीज और सामान्य बीमारियों का उन्नत इलाज |

 

विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम –

(1)- डॉ मनमोहन श्याम (एमडी )वरिष्ठ क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ एवं एनेस्थेसियोलॉजिस्ट |

(2)- डॉ.श्रेयांश द्विवेदी(एमडी) न्यूरो सायकैट्रिस्ट |

(3)- डॉ.रवि गुप्ता (एम एस )– जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन |

(4)- डॉ.एस.एम.शुक्ला (एम सी एच )– यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ |

(5)- डॉ.डी.के.राय (एम एस डी एन बी)– हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ |

(6)- डॉ.वी.तिवारी (पीजी सीडीएम )– जनरल फिजिशियन एवं डायबिटीज विशेषज्ञ |

 

अस्पताल प्रबंधन ने कहा –

हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों अत्याधुनिक सुविधाएं और हमारे अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों की हर छोटी-बड़ी चिकित्सा जरूरत को पूरा करेगी |

 

समारोह की झलक –

री-लॉन्च समारोह में वाराणसी के कई गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया अस्पताल प्रबंधन ने नई सुविधाओं का विस्तृत दौरा कराते हुए उपस्थित लोगों को सेवाओं की जानकारी दी ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास