हिंदुत्व के मुद्दे को बल देने के लिए पूरे भारत में पदयात्रा करेंगे – स्वामी कन्हैया महाराज

देश के कोने-कोने से लोग हिंदू जोड़ों के नाम पर सबको जोड़ेंगे इसमें सभी हिंदू एकजुट होंगे और हिंदुत्व को बल मिलेगा – स्वामी कन्हैया महाराज।

 

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा जल्द बंद होना चाहिए इसके लिए हम लोग जन जागरण अभियान चलाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं – स्वामी कन्हैया महाराज।

 

(संतोष कुमार सिंह)

चंदौली :- जनपद चंदौली में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष (धार्मिक प्रकोष्ठ) स्वामी कन्हैया महाराज ने जनसम्पर्क के दौरान एक पत्रकार वार्ता में मिडिया से कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे को बल देने के लिए वह पूरे भारत में पदयात्रा करेंगे वहीं स्वामी कन्हैया महाराज ने यह भी बताया कि हिंदुत्व के मुद्दे को धार देने के लिए वह गांव-गांव मोहल्ले- मोहल्ले,शहर- शहर में पदयात्रा करेंगे | देश के कोने -कोने से लोग हिंदू जोड़ों के नाम पर सबको जोड़ेंगे इसमें सभी हिंदू एकजुट होंगे और हिंदुत्व को बल मिलेगा | बांग्लादेश की स्थिति पर गंभीर चिंतन व्यक्त करते हुए स्वामी महाराज ने कहा की हिन्दुओं पर हिंसा जल्द बंद होना चाहिए इसके लिए हम लोग जन जागरण अभियान चलाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं |

 

स्वामी जी ने यह भी बताया कि वह जिले के अनेक ग्राम प्रधानों और जन प्रतिनिधि से मिल रहे हैं और हिंदुत्व की सुरक्षा के मुद्दे पर वार्ता कर रहे हैं समाज में हिंदुत्व को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं | इस अवसर पर चंदौली जनपद में छोटी हवेली स्थित नमक रेस्टोरेंट पर जनसम्पर्क के दौरान स्थानीय लोगो एवं समाज सेवियों के द्वारा स्वामी कन्हैया महाराज का भव्य स्वागत किया गया वहाँ रेस्टोरेंट के प्रबंधक सत्यम निगम के द्वारा स्वामी जी को माल्यार्पण कर उनका स्वागत कर चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया स्वामी जी ने सबको खुश रहने का आशीर्वाद दिया |

 

स्वामी जी को चंदौली में कुलदीप जी के द्वारा आमंत्रित करने पर उनके संस्थान पर स्वामी जी गए वहां पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और जय श्री राम के लगाए नारे जिसके बाद स्वामी जी सुनील जी के कराटे क्लासेस पर गए जहां उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया था वहां पर उन्होंने बच्चों के कार्य कुशलता को देखा और उनकी सराहना की |

 

स्वामी जी मिथिलेश चंद्र के आवास पर गए वहां पर लोगों को आशीर्वाद दिया वहाँ अनेक लोगों को संबोधित किया और अनेक लोगों ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया उसके उपरांत स्वामी जी वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर जी के नवनिर्मित श्री महावीर उत्सव वाटिका पर जाकर उनके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया वहां पर जनसभा का आयोजन भी किया गया था जहां पर उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पूरी बात रखी ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी