जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, उ0प्र0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से आयोजित

 

सुलतानपुर : जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आज नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक भी उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन उ0प्र0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से किया गया, जिसमें संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार परियोजनाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों की परियोजनाओं की प्रगति पर ध्यान दें।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट प्रत्येक माह उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं जैसे यूपीपीसीएल, सिडको, सीएलडीएफ, राजकीय निर्माण निगम आदि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

 

बैठक में पर्यटन, सेतु निगम, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, सद्भावना मडंप जैसी परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी परियोजनाओं की प्रगति को ध्यान में रखते हुए सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से रिपोर्ट अपलोड करें और जिन विभागों की रैंकिंग में गिरावट आई है, वे सुधारने के लिए डाटा फीडिंग कार्य को सावधानीपूर्वक समय से पूरा करें।

 

इसके अलावा, बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, जल जीवन मिशन, सेतु निर्माण, ओडीओपी, कन्या सुमंगला योजना, पंचायती राज विभाग, यूपी नेडा आदि की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों को पात्र व्यक्तियों तक हर हाल में पहुँचाया जाना चाहिए।

 

इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 अरुण कुमार, डीसी मनरेगा/एनआरएलएम केडी गोस्वामी, जिला पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ददन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिले सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह