चौबेपुर के एरा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

चौबेपुर के एरा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के बलुआ रोड स्थित एरा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को क्रिएटिव कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के होनहार छात्र-छात्रों द्वारा तैयार किये गये, विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट देखनें को मिला।

वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों प्रकार के अनुकृतियों का प्रदर्शन भी किया।जिसमें प्रोजेक्ट के साथ-साथ आत्मनिर्भर बननें के लिये स्वादिष्ट व्यंजन के भी स्टाल लगाये गये थे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुविख्यात डी न ए वैज्ञानिक डॉक्टर ज्ञानेश्वर चौबे जी नें फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों नें उनका तालियों से जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।

विद्यालय के प्रबंधक विनोद चोबे नें फूल मालाओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया। वैज्ञानिक ज्ञानेश्वर चौबे नें बारी-बारी छात्रों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट व अनुकृतियों का अवलोकन करते हुये छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने अपनें अनुभवों को विद्यालय के छात्रों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम का संचालन आरुषि और अनन्या व अन्य छात्रों के साथ मिलजुलकर साझा किया।

इस मौकेपर पत्रकार शाहिद आलम चोलापुर से चंद्रप्रकाश सिंह, ओंकार तिवारी, पूर्व प्रधान सुंगुलपुर शिववचन चौहान विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, एवं समस्त शिक्षकगणों नें कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुये उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    दीपोत्सव के साथ मनाया ‘सेवा संकल्प’ दिवस, प्रधानमंत्री से मिल चुके पांच बच्चों को किया गया सम्मानित     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा