जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति/जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक हुई आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति/जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक हुई आयोजित।

 

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

सुलतानपुर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति/जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में सड़क दुर्घटना को कम करने, गहन जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने, वाहनों एवं परिवहन चालक का स्वास्थ्य चेकअप करने, दुर्घटना ग्रस्त हाटस्पाट को चिन्हित करने, गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने, बगैर हेलमेट व ओवर स्पीड पर कार्यवाही किये जाने, मोडीफाई साइलेन्सर को रोकने, सड़कों की मरम्मत, स्पीड कन्ट्रोल डिवाइस लगाये जाने, ई-परिवहन एप का प्रचार-प्रसार किये जाने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी महोदया द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ई-परिवहन एप का लाइव डेमो, वाहनों के फिटनेस मानक, स्पीड के मानक, गाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगाने का गहन अभियान चलाया जाय। इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में स्कूल, कॉलेज आदि में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। रोड का मरम्मतीकरण, यातायात के नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी एकीकृत प्रयास करते हुए गहन चेकिंग अभियान चलाकर दुर्घटना की दर को कम किया जाय तथा अनावश्यक रूप से किसी को परेशान न किया जाय।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्कूल बस सहित अन्य वाहनों की फिटनेस चेकिंग की जाय, पिछले वर्ष की तुलना में दुर्घटना की दर को कम करने हेतु आवश्यक उपाय किये जाय, गहन जन जागरूकता अभियान चलाया जाय, यातायात के सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ओेम प्रकाश चौधरी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) एस. सुधाकरन, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा