विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में तहसील सदर में मनाया गया “बालिका दिवस”

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में तहसील सदर में मनाया गया “बालिका दिवस”

    मुख्य अतिथि एडीजे ने दी कानूनी जानकारी 

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

सुल्तानपुर : आज शुक्रवार को “बालिका दिवस” के अवसर पर आज सदर तहसील में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मौके पर जिला संरक्षण अधिकारी रूपाली सिंह ने कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना समेत कई सुविधा युक्त सरकारी स्कीम पर प्रकाश डाला ।उन्होंने बताया कि तमाम योजनाएं ऐसी हैं जिसमें बालिकाएँ पढ़ाई-लिखाई, चिकित्सा-स्वास्थ्य तथा पालन पोषण से संबंधित पात्र लाभार्थी फायदा उठा सकती हैं। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी साझा किया।

लीगल एंड डिफेंस चीफ नागेश्वर सिंह ने महिलाओं से जुड़े कानून की जानकारी दी। नायब तहसीलदार कुड़वार धर्मेंद्र सिंह ने योजनाओं से जुड़े मामलों की जानकारी देते हुए राजस्व कर्मियों की भूमिका बताते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरी और युवतियां विभिन्न कानूनों की मदद से अपने हक और अधिकार के जरिए जीवन सरल रूप में निर्वहन कर सकती हैं।

सचिव विजय कुमार गुप्ता ने जोड़ा कि आज तमाम ऐसे कानून बने हैं जिसके मदद के सहारे महिलाएं त्वरित न्याय प्राप्त कर सकती हैं। आज विभिन्न कानून के कारण ही महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में सजा दिलाई जा रही है।कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार सदर हृदय राम तिवारी ने कहा कि आज दैवीय आपदा में डूब कर मृत्यु होना, करंट लगना तथा दुर्घटना में जान गवाने वाले किसानों के परिजन यदि कुछ कानूनी प्रक्रिया समय रहते कर ले तो भविष्य में उन्हें सरकारी अनुदान मिल सकता है। लेकिन भावना में पीड़ित व्यक्ति कभी-कभी उन प्रक्रियाओं को नजरअंदाज कर देता है ।

जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में समस्या आती है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पैरालीगल वालंटियर योगेश यादव ने कहा कि
समाज सेविका सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस तीन जनवरी को इस दिन को इसलिए चुना गया है, क्योंकि 166 वर्ष पहले 1848 को सावित्री बाई ने देश का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया था।जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने शासन की योजनाओं को बताते हुए कहा कि सरकार बहुत सारी योजनाओं का संचालन कर रही ।यदि समय रहते लोग उसकी जानकारी रख लें तो भविष्य में समस्या नहीं आती ।

इस मौके पर पीएलवी पूनम गौतम ,पीएलवी सर्वेश सिंह,पीएलवी सुनील राठौर ,किशोर न्याय बोर्ड के पैनल लॉयर अधिवक्ता सुनील कुमार वर्मा, पेशकार राजेंद्र कनौजिया, प्रदीप पाठक ,कमर्शियल वसूली इंचार्ज भृगुदेव तिवारी ,ठेकेदार विजय यादव समेत तमाम अधिवक्ता ,ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व आम नागरिक मौजूद रहे। तहसीलदार सदर हृदय राम तिवारी ने पुष्प गुच्छ मुख्य अतिथि एडीजे विजय कुमार गुप्ता को देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा