बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत   

बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत 

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) 

लम्भुआ (सुल्तानपुर) तहसील के चांदा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा, लाइन की फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सोनावा गांव में सोमवार शाम को एक प्राइवेट लाइनमैन की 11 हजार वोल्ट के करंट से मौत हो गई। सोनावा मालियान निवासी 36 वर्षीय सुनील दूबे की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सुनील बिजली के खंभे पर फॉल्ट ठीक करने के लिए चढ़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, संविदा लाइनमैन ने फॉल्ट ठीक कराने के लिए ब्रेकडाउन की सूचना दी थी, लेकिन बिना पुष्टि किए एसएसओ ने बिजली सप्लाई चालू कर दी। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद दो अन्य लाइनमैन वहां से फरार हो गए।करीब तीन घंटे तक मृतक का शव बिजली के खंभे पर लटका रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह और चौकी प्रभारी कोइरीपुर वेद प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की जानकारी के लिए जब बिजली विभाग के अवर अभियंता कोइरीपुर राम ललन पाल और एसडीओ चांदा अमित द्विवेदी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन नहीं लगा। मौके पर नायब तहसीलदार अभयराज पाल, राजस्व निरीक्षक फालूलाल, हल्का लेखपाल शिव बालक और प्रधान प्रतिनिधि संतोष पांडेय सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।

एक्सईएन लम्भुआ ने बताया कि घटना की विभागीय जांच की जा रही है।किसी घटना के होने पर विभाग जांच करता है जांच करने के बाद देखा जाएगा कि क्या कार्रवाई की जा सकती है।उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति विभागीय नहीं था ना ही संविदा कर्मी था। किस प्रकार वह खंभे तक चढ़ा यह जांच का विषय है। वहीं इस घटना को लेकर गांव वालों में रोष व्याप्त है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास