मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए आला अधिकारी

एडीजी भानु भास्कर ने पूरे मेला क्षेत्र का किया भ्रमण, संगम नोज में वॉच टॉवर पर चढ़ाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रबंधों का किया मुआयना 

 

डीआईजी महाकुम्भ वैभव कृष्ण और एसएसपी महाकुम्भ राजेश द्विवेदी भी सुरक्षा सुनिश्चित करने को घोड़ों पर सवार नजर आए

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

महाकुम्भनगर, महाकुम्भ के पहले दिन पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम देखने को मिले। पूरे मेला क्षेत्र में डेप्लॉय किए गए 50 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे तो वहीं एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी महाकुम्भ वैभव कृष्ण और एसएसपी महाकुम्भ राजेश द्विवेदी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।

महाकुम्भ की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। पहले दिन इसकी झलक भी देखने को मिली, जब पूरे मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करते नजर आए। वहीं आला अधिकारी भी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए ग्राउंड पर दिखाई दिए। एडीजी वैभव कृष्ण ने पूरे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया और जगह-जगह पर श्रद्धालुओं से बातचीत की कि कहीं उन्हें कोई समस्या तो नहीं आ रही। यही नहीं, उन्होंने संगम नोज पर वॉच टॉवर पर चढ़कर ऊंचाई से श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों और सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। वहीं दूसरी तरफ, डीआईजी महाकुम्भ वैभव कृष्ण और एसएसपी महाकुम्भ राजेश द्विवेदी घोड़ों पर सवार होकर काफी देर तक सुरक्षा का मुआयना करते रहे। यही नहीं, एसएसपी राजेश द्विवेदी तो सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए संगम नोज पर गंगा में ही उतर गए। सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालकर महाकुम्भ के पहले दिन श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बना दिया।

बटालियन लेकर निकले मेलाधिकारी

मेलाधिकारी विजय किरण आनंद भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। वो खुद एक बटालियन को लीड करते हुए संगम नोज पहुंचे और वहां तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यही नहीं, उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने सेक्टर में बने घाटों पर सभी तरह की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पूरी मेला टीम को लगातार 45 दिन तक पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के लिए इंस्पायर किया और सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी श्रद्धालु को कहीं भी कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    प्रादेशिक सेना की पहल से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश     SHREE 7NEWS, प्रयागराज। 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 जीआर (गंगा…

    पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

    भाजपा पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई   प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र तथा इलाहाबाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार