राजकीय पुस्तकालय में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती पर संगोष्ठी का आयोजन

राजकीय पुस्तकालय में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती पर संगोष्ठी का आयोजन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

वाराणसी उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान एवं राजकीय जिला पुस्तकालय के संयुक्त तत्व अवधान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर एक दिवसी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता राजकीय पुस्तकालय के अध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने की। मुख्य वक्ता नवगीतकार का डॉक्टर अशोक सिंह रहे।

वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया। काशी में उनके व्यतीत किए गये दिनों को याद करते हुये। बताओं ने उनकी पत्रकारिता एवं साहित्य की सेवा को विशेष रूप से याद किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर छाया शुक्ला ने कहा कि अटल जी जैसे व्यक्तित्व बार-बार जन्म नहीं लिया करते। उन्होंने अपने पीछे न सिर्फ राजनीतिक बल्कि साहित्य की भी एक समृद्ध परंपरा छोड़ी है। जिसका अनुपालन करना हम वर्तमान पीढ़ी के साहित्यकारों का नैतिक दायित्व । मुख्य वक्ता डॉक्टर अशोक सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का महाकुंभ से गहरा नाता थ।

वह कुंभ को भारतीय संस्कृति का ऐसा स्वरूप मानते थे जिसमें सनातन की समस्त अवधारणाएं मूर्त रूप ले लेती हैं। डॉ जयशंकर जय जी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के सलाका पुरुष थे महापुरुषों की श्रेणी में उनकी गणना होती हैं। जो अपने पीछे सिद्धांतों की विशाल फेहरिश्त छोड़ गये हैं। यदि वर्तमान में हम उन सिद्धांतों का अनुपालन करें तो राजनीति से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता।

अध्यक्षीय संबोधन में राजकीय पुस्तकालय के अध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी मेधा और विराट व्यक्तित्व का ही परिणाम था कि विपक्ष में रहने के बावजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें भारत से विदेश जाने वाले प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सौंप था।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर अशोक अज्ञान ने कहा कि जब तक लोकतंत्र का विधान रहेगा तब तक अटल बिहारी वाजपेई जी का स्मरण किया जाता रहेगा। उनका व्यक्तित्व हम सब के लिए सदा सदा प्रेरक का कार्य करता रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मिश्र ‘हर्ष’ ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र