चार एफपीओ के 16 निदेशक एवं सीईओ ने एफपीओ संचालन एवं मार्केटिंग के विषय में प्रशिक्षण प्राप्त किया

चार एफपीओ के 16 निदेशक एवं सीईओ ने एफपीओ संचालन एवं मार्केटिंग के विषय में प्रशिक्षण प्राप्त किया

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी कृषक उत्पादक संगठन परिसर में एफपीओ संचालन एवं मार्केटिंग पर प्रशिक्षण आयोजित कृषक उत्पादक संगठन के परिसर में अचिवो मल्टी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मऊ जिले की चार एफपीओ के 16 निदेशक एवं सीईओ ने एफपीओ संचालन एवं मार्केटिंग के विषय में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र राय ने एफपीओ के विकास में शोध और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार सिंह ने एफपीओ के बेहतर प्रबंधन एवं विस्तार से संबंधित अपने अनुभव साझा किए।संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर अमित सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को एफपीओ के हर पहलू की विस्तृत जानकारी दी और मार्केटिंग हेतु समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया।

सीईओ तुषार कांत ने एफपीओ से संबंधित तकनीकी जानकारी, विविध लाइसेंस एवं दस्तावेजों की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।अचिवो मल्टी सॉल्यूशंस के प्रतिनिधि हर्षित शाह ने निदेशकों को ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन और अन्य योजनाओं में सहयोग का आश्वासन दिया।

अचिवो टीम की कृतिका त्रिपाठी, रितु भाटिया और आकाश ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एफपीओ के बेहतर संचालन और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    28 वाहनों का चालान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना नंबर प्लेट चलाने वालों पर कार्रवाई; अतिक्रमण भी हटाया गया   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। गोमती जोन के एडीसीपी…

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी, खेल जगत में खुशी की लहर   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। जनपद के बनियापुर निवासी एवं कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष यादव को अंडर-23…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा