भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में तकनीकी प्रचार दिवस का आयोजन

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में तकनीकी प्रचार दिवस का आयोजन।

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में 21 जनवरी 2025 एग्री बिज़नेस इनक्यूबेटर (एबीआई) एवं जोनल तकनीकी प्रबंधन इकाई (जेडटीएमयू) द्वारा तकनीकी प्रचार दिवस -सोलेनेसियस डे का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत टमाटर, बैंगन एवं मिर्च की फसलों में विकसित नवीन संकरो,किस्मों एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया गया | संस्थान के निदेशक डॉ नागेन्द्र राय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 25 बीज कम्पनियों एवं किसान उत्पादक संगठनों के 50 प्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों को संस्थान द्वारा विकसित सब्जी फसलों की किस्मों से अवगत कराया गया |

 

संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ.अरविन्द नाथ सिंह ने बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों से सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों के बीज की गुणवत्ता के मानकों व विपणन हेतु सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा किया | इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं परियोजना समन्वयक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि संस्थान सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों को किसानों एवं हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा दे रहा है उन्होने निजी कंपनियों के साथ पी.पी.पी.माध्यम से कार्य करने हेतु अनुबंधों को प्रभावी बनाने एवं अन्य कार्यक्रमों में सहायता देने की बात बतायी |

डा.सुदर्शन मौर्या,प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष,एग्री बिज़नेस इनक्यूबेटर (एबीआई) एवं जोनल तकनीकी प्रबंधन इकाई ने बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान संस्थान द्वारा विकसित मुक्त परागित एवं संकर किस्मों के लक्षणों,मूल्यांकन एवं लाइसेन्सिग हेतु प्रक्रियाओं पर चर्चा किया | इस अवसर पर बीज कंपनियों जैसे- सकाटा सीड्स,इंडो अमेरिकन हाइब्रिड सीड,नामधारी सीड्स, त्रिमूर्ति सीड्स प्र.लि.एवं अजीत सीड्स,हाइजेन सीड्स इत्यादि के 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया |

 

प्रतिभागगियों ने प्रक्षेत्र भ्रमण एवं प्रतिक्रिया सत्र में संस्थान द्वारा विकसित सब्जी फसलों की किस्मों के विभिन्न निर्यातक,वाणिज्यिक, व्यापारिक लक्षणों,रोग व कीटरोधिता पर चर्चा किया एवं अपनी-अपनी कंपनियों से इन किस्मों के अनुज्ञा एवं पंजीकरण हेतु सिफारिश करने का आश्वासन भी दिया |

 

इस कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ नीरज सिंह,डॉ डी आर भारद्वाज, डॉ एस के सिंह,डॉ जगेश तिवारी,डॉ शैलेश तिवारी,डॉ वाई एस रेड्डी,डॉ भुवनेश्वरी एवं अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्दीवर प्रसाद ने किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर