ओटीटी प्लेटफार्म एनजॉयमैक्स लॉन्च, फ्रेश कंटेंट दिखेगा ओटीटी पर।

ओटीटी प्लेटफार्म एनजॉयमैक्स लॉन्च, फ्रेश कंटेंट दिखेगा ओटीटी पर।

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- कोविड के दौरान जिस तरह से ओटीटी प्लेटफार्म की लोकप्रियता बढ़ी है वह आज भी बरकरार है दर्शकों को ओटीटी पर कई तरह के अलग-अलग कंटेंट देखने को मिल रहे है | ओटीटी की दुनिया में एक और ओटीटी प्लेटफार्म एनजॉयमैक्स लॉन्च हुआ है जिस पर ऐसे-ऐसे कंटेंट देखने को मिलेंगे जिसे दर्शक अभी तक नहीं देखे होंगे |

सोमवार की रात 12 बजे से ओटीटी प्लेटफार्म एनजॉयमैक्स (NJOYMAX) ऑनएयर हुआ है कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म के हेड तिलोक कोठारी ने इस बारे में जानकारी दी | मीडिया से सवाल जवाब के दौरान तिलोक कोठारी ने बताया कि इस ओटीटी प्लेटफार्म पर ऐसे फ्रेश कंटेंट देखने को मिलेंगे जिसे आज तक दर्शकों में नहीं देखे होंगें |

तिलोक कोठारी ने बताया हम स्टोरी और कंटेंट पर बहुत ज्यादा फोकस कर रहे हैं जैसा कि आजकल थ्रिलर का जमाना चल रहा हैं लोग आजकल ओटीटी पर ऐसी कहानियों को पसंद कर रहे हैं हम कुछ फ्रेश कहानियां लेकर आ रहे हैं जिसे आज तक लोगों ने नहीं देखा है |

एनजॉयमैक्स (NJOYMAX) ओटीटी प्लेटफार्म पर 56 कंटेंट दिखेंगे जो बाद में अपडेट होते रहेंगे | तिलोक कोठारी ने बताया- इससे अलग-अलग जॉनर की फिल्में दिखेंगी जिसमें कुछ हॉलीवुड की भी फिल्में शामिल है | रीजनल फिल्मों में साउथ की डब फिल्मों के अलावा हिंदी,पंजाबी और मराठी भाषा की फिल्में भी हैं |

दूसरे ओटीटी प्लेटफार्म से तुलना पर तिलोक कोठारी ने बताया हर ओटीटी की अपनी एक पहचान होती है कुछ लोग इंटरनेशनल कंटेंट पर फोकस करते हैं हमारा यह नेशनल ओटीटी है जिसमें हर भाषा के कंटेंट देखने को मिलेंगे यह ग्रामीण और शहरी इलाकों के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है उन्होंने आगे बताया- इसका मासिक सब्सक्रिप्शन फीस 29 रुपया रखा हुआ है 6 महीने का 149 और 249 वार्षिक चार्ज है हम कोई अश्लील कंटेंट नहीं लेकर आ रहे हैं जिसे बच्चे ना देख सके | बल्कि बच्चों को ध्यान में रखकर अलग तरह के कंटेंक भी ला रहे हैं यह ऐसा ओटीटी प्लेटफार्म है जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकेंगे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    28 वाहनों का चालान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना नंबर प्लेट चलाने वालों पर कार्रवाई; अतिक्रमण भी हटाया गया   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। गोमती जोन के एडीसीपी…

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी, खेल जगत में खुशी की लहर   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। जनपद के बनियापुर निवासी एवं कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष यादव को अंडर-23…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा