नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनो- राजेश कुमार सिंह

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत पांच लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ऋण पर कोई भी ब्याज नही देना है – राजेश कुमार सिंह 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- शिवदास आई टी आई कॉलेज में 21 जनवरी 2025 मंगलवार को 30 दिवसीय उद्यमी कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी उपस्थित थे | कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई-डीसी कार्यालय नई दिल्ली द्वारा सैमसंग टेक्निकल स्कूल के कस्टोडियन हिमांशु शेखर ने किया |

राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत पांच लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमे ऋण पर कोई भी ब्याज नही देना है यह योजना नए युवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा | लघु उद्योग भारती संगठन नए युवाओं को ऋण उपलब्ध करवाने में पूर्ण सहयोग दे रहा है।

हिमांशु शेखर ने एमएसएमई की योजनाओं को बारीकी से बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आईटीआई कर रहे युवाओं के कौशल की वृद्धि कर उन्हें उद्यम की ओर अग्रसर करना है | इस कार्यक्रम में सम्मिलित इच्छुक प्रतिभागी को 30 दिनों तक एडवांस् वेल्डिंग तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का बेहतर व्यवहारिक प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षु कौशल प्राप्त करने के बाद अपना स्वयं का स्वरोजगार उद्यम स्थापित करेंगे |

इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रत्युस श्रीवास्तव ने किया | कार्यक्रम में अभिषेक कुमार डायरेक्टर,हरिहर कुशवाहा (प्रधानाचार्य),ओम प्रकाश, संदीप कौशल,राजेश पटेल,राम लाल सोनकर सहित काफी संख्या में छात्र/छात्राओं ने भाग लिया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    28 वाहनों का चालान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना नंबर प्लेट चलाने वालों पर कार्रवाई; अतिक्रमण भी हटाया गया   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। गोमती जोन के एडीसीपी…

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी, खेल जगत में खुशी की लहर   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। जनपद के बनियापुर निवासी एवं कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष यादव को अंडर-23…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा