व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जनपद में हुई चोरियों के खुलासे की मांग

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जनपद में हुई चोरियों के खुलासे की मांग

 

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

सुलतानपुर आज व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि बैठक का एजेंडा सही तरीके से तैयार किया जाना चाहिए, ताकि प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की जा सके और कार्यवाही की समग्र समीक्षा हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि यदि ऐसा नहीं होगा तो बैठक का महत्व धीरे-धीरे कम होता जाएगा। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिया कि एजेंडा बिंदुवार तैयार किया जाए और कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी महोदय के पास भेजा जाए।

बैठक में व्यापारियों ने पया गी पुर और अमहट में नेशनल हाईवे पर पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जब भी शिकायत की जाती है, तो कुछ दिनों के लिए वसूली बंद हो जाती है, लेकिन बाद में फिर से यह सिलसिला शुरू हो जाता है। पिछले बैठक में पुलिस के हस्तक्षेप से अवैध वसूली को रोक दिया गया था, लेकिन अब यह फिर से जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि शासनादेश के अनुसार अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी।

 

व्यापारी नेता अनूप श्रीवास्तव ने गोपाल दास पुल के नीचे स्थित नई सब्जी मंडी स्थल पर गांजा पीने की भी शिकायत की, जिस पर कार्यवाही का आश्वासन सी.ओ. ने दिया। इसके अलावा व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए लाइसेंस जारी करने की मांग भी की।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरी ने जयसिंहपुर में बगिया चौराहे पर ज्वेलर्स के व्यापारी गोकुल अग्रहरी के साथ हुई चोरी का खुलासा न होने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल खुलासे की मांग की।

 

बरोसा बाजार कोतवाली जयसिंहपुर के अध्यक्ष उदय प्रताप शुक्ला ने बताया कि यहां पर स्मैक बिकता है, जिसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। इसे एजेंडा में नोट कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

 

बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कई प्रमुख सदस्य और व्यापारी उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश संगठन महामंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरी, युवा जिला प्रभारी अजय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रहरी, हीरा मोदनवाल, गोकुल अग्रहरी, पंकज पांडे, मुकेश अग्रहरी, नरेंद्र अग्रहरी, शिवम अग्रहरी, विजय अग्रहरी, अजय गुप्ता, मुकुंद मिश्रा, कुशाग गोस्वामी, सोनू मोदनवाल, अनिल जायसवाल, पूनम अग्रहरी, कमलेश वर्मा, कंचन गुप्ता, राजकुमारी, फरहा नाज, सौरव मिश्रा, दीपक आर्य, शोभित मोदनवाल, इमरान साबरी, अजय सिंह यादव, कृपा शंकर, सज्जन मिश्रा, विकासवती, पुष्पा गुप्ता, सुनीता जायसवाल, सरिता गौतम आदि लोग शामिल थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा