श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा का आयोजन।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा का आयोजन।

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री राम मंदिर के लोकार्पण दिवस की प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर एक भव्य विशेष पूजा का आयोजन किया गया यह पूजा श्री काशी विश्वनाथ धाम के शंकराचार्य चौक में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई | महाकुंभ पलट प्रवाह के दृष्टिगत धाम में किए गए बैरीकेडिंग प्रबंध के कारण पूजा में भक्तों की नियंत्रित संख्या उपस्थित रही श्रद्धालुजन ने भक्ति भाव से श्री राम के चरणों में श्रद्धा अर्पित की | स्मरणीय है कि ग्रेगोरियन कैलेंडर वर्ष के 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम लला के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी जिसे सम्पूर्ण भारतवर्ष ने अत्यधिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया था | इस ऐतिहासिक अवसर की विक्रमी संवत् के अनुरूप पहली वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में अयोध्या धाम में आयोजन दस दिन पूर्व से ही प्रारंभ किए गए थे श्रद्धालुओं द्वारा सामान्य जनप्रयोग में वर्तमान समय में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर दिनांक पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री राम आराधना विषयक जिज्ञासा प्राप्त हो रही थी |

 

अतः सनातन श्रद्धालुजन की भावना के समादर में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा आज विशेष पूजा का आयोजन किया गया | इस अवसर पर सुंदर काण्ड पाठ के पश्चात् श्री राम,मां जानकी,भगवान लक्ष्मण एवं पवनसुत हनुमान जी के सहस्रनाम हवन आहुति के साथ ही समस्त विशेष पूजा अर्चना की गई | श्री रामलाल के मंदिर के लोकार्पण दिवस के इस पावन अवसर पर आयोजित पूजा समारोह में मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण,डिप्टी कलेक्टर श्री शम्भू शरण और नायब तहसीलदार श्री मिनी एल शेखर ने याजक की भूमिका का निर्वहन किया |

 

यह अवसर न केवल धार्मिक आस्था बल्कि भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के प्रति देशवासियों के गहरे सम्मान का भी परिचायक है | यह कार्यक्रम श्री राम के प्रति आस्था और विश्वास को प्रगाढ़ करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व को भी पुनः स्थापित करने हेतु लक्षित था ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन