सुलतानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुवे दो अपराधियों को किया जिला बदर

सुलतानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुवे दो अपराधियों को किया जिला बदर

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जिलाधिकारी सुलतानपुर कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दो आदतन, पेशेवर और मनबढ़ अपराधियों को जिला बदर करने की कार्यवाही की गई।

 

जिला बदर की कार्यवाही: पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर और थाना मोतिगरपुर पुलिस द्वारा दो अपराधियों को छह माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया।

 

जिला बदर अपराधी: 1. मोनू वर्मा उर्फ विवेक वर्मा पुत्र वंशीधर वर्मा, निवासी पूरे मितई अमहट, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर। (06 माह)

2. मुनिराज उर्फ मुनीराम निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद, निवासी काछा भिटौरा, थाना मोतिगरपुर, जनपद सुलतानपुर। (06 माह)

 

अपराधियों के गांवों में मुनादी: दोनों अपराधियों के गांवों में डुगडुगी पीटकर मुनादी करते हुए उनकी जिला बदर की सूचना दी गई। साथ ही, आम जनता से अपील की गई कि यदि ये अपराधी जनपद की सीमा में पाए जाएं, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

अपराधियों का आपराधिक इतिहास:

मोनू वर्मा उर्फ विवेक वर्मा: 213/19 – धारा 323/504/452 भादवि

445/23 – धारा 427/504/506 भादवि

1026/22 – धारा 323/504/506 भादवि

1156/23 – धारा 323/354/452/504/506 भादवि

1087/20 – धारा 323/504/506 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट

445/20 – धारा 323/354/504/506 भादवि, पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट

मुनिराज उर्फ मुनीराम निषाद: 235/23 – धारा 323, 504, 506, 427, 325 भादवि

8/23 – धारा 323, 504, 506, 325 भादवि

25/21 – धारा 354, 506 भादवि, पाक्सो एक्ट

22/21 – धारा 323, 504, 506, 427, 452 भादवि

337/19 – धारा 323, 504, 506 भादवि

 

पुलिस की चेतावनी: जिला बदर अपराधी यदि जनपद की सीमा में पाए गए, तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सुलतानपुर पुलिस अपराध और अराजकता पर सख्त कार्रवाई कर रही है, जिससे जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनी रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा