जेपी नड्डा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी संग किया पूजन

जेपी नड्डा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी संग किया पूजन

 

प्रयागराज (महाकुंभ नगर) – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को परिवार सहित पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर लोककल्याण की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे।

 

गंगा पूजन और संगम स्नान

संगम तट पर पहुंचकर जेपी नड्डा और उनके परिवार ने गंगा मैया को नारियल और चुनरी अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद सभी नेताओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान किया। स्नान के दौरान संगम पहुंचे श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ और ‘गंगा मैया की जय’ के नारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

 

साइबेरियन पक्षियों को कराया गया अन्नदान

 

स्नान के बाद अरैल घाट पर भाजपा नेताओं ने साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया और प्रकृति के इस अनोखे उपहार का आनंद लिया।

 

अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन

 

संगम स्नान के बाद जेपी नड्डा, सीएम योगी और अन्य भाजपा नेताओं ने बड़े हनुमान मंदिर में साविधि पूजा-अर्चना की। इसके बाद अक्षयवट के दर्शन कर प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस पूरे आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने संगम तट पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा