शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता की जांच करेंगे एडी बेसिक  

शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता की जांच करेंगे एडी बेसिक

 

चौबेपुर (चिरईगांँव)– वर्ष 2018-19 में चिरईगांँव ब्लॉक के नरायनपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने इस जांच की जिम्मेदारी वाराणसी मण्डल के मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को सौंपी है।

 

इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) राजाराम पाल ने एक पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर विद्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रबंध समिति ने दो शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा था, जिसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की थी।

 

हालांकि, इन नियुक्तियों पर गौरव सिंह और अंकित पाण्डेय ने आपत्ति जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में शपथपत्र सहित शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि आरक्षित पदों और अनुमोदित विषयों की अनदेखी कर प्रबंध समिति ने अपने करीबी लोगों को प्राथमिकता दी।

 

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार पाठक ने जांच का अनुरोध किया, जिसके बाद प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने अनियमितताओं की बिंदुवार जांच के निर्देश देते हुए रिपोर्ट तलब की है। शनिवार को इस आदेश की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    नमामि गंगे और नगर निगम ने संभाली स्वच्छता की कमान, श्रद्धालुओं, नाविकों और दुकानदारों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए किया जागरूक     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    नमो घाट पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम, संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी गंगा महोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा