महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीपी और जिलाधिकारी

महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीपी और जिलाधिकारी

चौबेपुर (वाराणसी) – महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर डॉ. एस. चिनप्पा ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और घाट का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी से वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली गई। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीपीआरओ को सफाई कर्मियों और सुपरवाइजरों की तैनाती के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर और प्रवेश द्वार पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और मंदिर प्रबंधन समिति को वालंटियर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए मंदिर के बाहर जिगजैग बैरिकेटिंग और खराब सड़कों के समतलीकरण हेतु पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए। घाट पर डीप वाटर बैरिकेटिंग, जेटी, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। साथ ही, घाट पर जल पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लॉक रूम और लॉकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती का आदेश दिया गया।

इस मौके पर सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम विपिन कुमार, डीसीपी चंद्रकांत मीणा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, एसडीएम सार्थक अग्रवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, आईजीआरएस की लंबित शिकायतों का स्वयं अनुश्रवण करने के निर्देश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी…

    सारनाथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद

    मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, कई चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार; पुलिस ने भेजा जेल   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    सारनाथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद

    सारनाथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद

    95 लाख की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, प्रधानपति समेत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

    95 लाख की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, प्रधानपति समेत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

    नौकरी का झांसा देकर युवक के नाम पर खोले गए फर्जी बैंक खाते, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

    नौकरी का झांसा देकर युवक के नाम पर खोले गए फर्जी बैंक खाते, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश