आशा ई-लाइब्रेरी में बेटियों के लिए बढ़ी सुविधाएं, 6 नए कंप्यूटर जोड़े गए

आशा ई-लाइब्रेरी में बेटियों के लिए बढ़ी सुविधाएं, 6 नए कंप्यूटर जोड़े गए

चौबेपुर (वाराणसी) – “बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें” के संकल्प के साथ संचालित आशा ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र का विस्तार किया गया। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस केंद्र में छह नए कंप्यूटर जोड़े गए। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर एक नए कक्षा का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।

अब इस लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा के साथ एक समय में 15 बालिकाएं कंप्यूटर का उपयोग कर सकेंगी। वर्तमान में लगभग 100 बालिकाएं इस केंद्र से लाभान्वित हो रही हैं। नए कक्षा का उद्घाटन नागेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए यह एक बड़ी पहल है, जिससे वे बेहतर संसाधनों का उपयोग कर अपने भविष्य को संवार सकती हैं।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पांडेय ने बताया कि इस वर्ष मऊ, बलिया और चक्रपानपुर में तीन नए अध्ययन केंद्र शुरू करने की योजना है।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह, रमेश प्रसाद, आंचल, विद्या देवी, सरोज सिंह, साधना पांडेय, सौरभ चंद्र, ब्रजेश कुमार, अमित कुमार, सुमन, अनुराधा, पूजा, मंजरी, युगल चंद्र, सरगम, अंशिका, आयुषी, शब्बो, मोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    “केमिकल और साइड इफेक्ट से मुक्त चिकित्सा पद्धति है होम्योपैथी”—डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’   वाराणसी। दयाशंकर मिश्र दयालु ने विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित…

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    NEP-2020 के तहत सभी स्नातक पाठ्यक्रम होंगे चार वर्षीय, बीएससी बायो में सीटें बढ़ीं; विदेशी छात्रों के लिए हिंदी कोर्स भी शुरू     वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    कोर्ट के आदेश पर दरोगा समेत पांच पर मुकदमा, जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप

    कोर्ट के आदेश पर दरोगा समेत पांच पर मुकदमा, जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप

    पिंडरा में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 9 किशोरियों को लगा टीका

    पिंडरा में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 9 किशोरियों को लगा टीका

    दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति समेत पांच पर केस

    दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति समेत पांच पर केस

    वाराणसी में बिजली विभाग का रिश्वतखोरी कांड उजागर, जेई व लाइनमैन 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    वाराणसी में बिजली विभाग का रिश्वतखोरी कांड उजागर, जेई व लाइनमैन 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार