
भाजपा द्वारा बजट संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय करेंगे संबोधित
(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार दोपहर 2:30 बजे पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बजट पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संगोष्ठी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आर. ए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस दौरान डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बजट पर अपनी राय व्यक्त करेंगे। संगोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, एमएलसी, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सहकारी बैंक अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को आमंत्रित किया गया है।