महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मिर्जामुराद (वाराणसी): महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को गौर गांव, मिर्जामुराद (बंगलाचट्टी) स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग हाथों में दूध, बेलपत्र, जल, धतूरा और मदार की टोकरी लेकर कतारबद्ध होकर भोलेनाथ के दर्शन और पूजन करते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारों की गूंज रही।

इसी प्रकार, चित्रसेनपुर गांव स्थित श्री बंम भोलवा मंदिर एवं छतेरी मानापुर गांव स्थित श्री मानेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तगण सुबह से ही लाइन में लगकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते रहे।

बंगलाचट्टी स्थित शिव मंदिर में दर्शन और पूजन के दौरान आदेश त्रिपाठी, मुकुल पाठक, निहाल सेठ, निखिल सेठ, अभिषेक उपाध्याय, आर्यन त्रिपाठी, सोनू प्रजापति और प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला, और श्रद्धालुओं ने महादेव से सुख-समृद्धि की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक