बाबा बैजनाथ धाम में भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा संपन्न

बाबा बैजनाथ धाम में भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा संपन्न

दानगंज: चोलापुर क्षेत्र के दानगंज में नवनिर्मित बाबा बैजनाथ और माता सती मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत कलश यात्रा के बाद महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ। बुधवार को बाबा बैजनाथ शिवलिंग और माता सती की मूर्ति की स्थापना के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

भंडारे में दानगंज, सुआरी, पहाड़पुर, महमूदपुर, जरियारी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार और चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू मौर्य, आनंद मौर्या, सत्येंद्र मौर्या, शैलेश सिंह, अजय जायसवाल, अनूप गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुनील सेठ, रमेश चंद्र राजभर, विपिन यादव, सतीश जायसवाल, संतोष यादव, गिरीश बरनवाल, विजय बरनवाल, अमित बरनवाल और अमित वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा, और भक्तों ने महादेव व माता सती से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा