भदवा गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग, कई झोपड़ियां जलकर राख

भदवा गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग, कई झोपड़ियां जलकर राख

(रिपोर्ट विवेक राय)

चोलापुर (वाराणसी), काशीवार्ता। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत भदवा गांव की हरिजन बस्ती में सोमवार दोपहर अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक दर्जन झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गईं।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य संभाला

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने हैंडपंप, पंपिंग सेट और सबमर्सिबल पंप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।

पुलिस ने मोर्चा संभाला, दमकल की लापरवाही पर नाराजगी

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। 112 नंबर की पुलिस टीम भी तुरंत पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंची थी। इस देरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि अगर दमकल समय पर आती, तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और नुकसान को कम किया जा सकता था।

आग लगने का कारण और प्रशासन से मुआवजे की मांग

ग्रामीणों के अनुसार, भदवा गांव के प्राइमरी स्कूल के पास किसी बच्चे द्वारा सर्पत में आग लगा दी गई थी, जिसकी चिंगारी फैलकर बस्ती तक पहुंच गई और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कई घर जलकर राख हो गए।

प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह